Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर 2026

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

ICICI बैंक होम लोन हाइलाइट्स
ब्याज दर 7.50% प्रति वर्ष से शुरू*
लोन राशि ₹5 करोड़ तक
अधिकतम अवधि 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2% तक
ब्याज का प्रकार फ्लोटिंग और फिक्स्ड

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दरें 7.50% प्रति वर्ष से शुरू होती है, जो लोन स्कीम और आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है। बैंक 750 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को स्पेशल ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करता है, जो बैंक की स्टैंडर्ड होम लोन की तुलना में कम होता है। स्टैंडर्ड ब्याज दरें 750 से कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को लोन राशि और जॉब प्रोफाइल के आधार पर दिया जाता है। विभिन्न आवेदकों के लिए ICICI होम लोन पर मिलने वाली ब्याज दरों की लिस्ट निम्नलिखित हैं-

ICICI बैंक की विशेष होम लोन ब्याज दरें

सिबिल स्कोर सैलरीड (प्रति वर्ष) सेल्फ-एंप्लॉयड (प्रति वर्ष)
800 या इससे अधिक 8.50% 8.50%
750 - 800 8.50% 8.60%

ICICI बैंक की स्टैंडर्ड होम लोन ब्याज दर

स्लैब ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
नौकरीपेशा आवेदक गैर-नौकरीपेशा आवेदक
₹35 तक 8.50% - 9.40% 8.50% - 9.55%
₹35 लाख से ₹75 लाख 8.50% - 9.55% 8.50% - 9.70%
₹75 लाख से अधिक 8.50% - 9.65% 8.50% - 9.80%

ICICI बैंक की फिक्स्ड होम लोन ब्याज दर

फिक्स्ड अवधि ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
24 महीना 9.10% - 9.15%
37 महीना और 60 महीना 8.90% - 9.15%
120 महीना 10.50% - 10.60%
पूरे अवधि के लिए फिक्स्ड 10.90%- 11.20%

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर किन चीजों पर निर्भर करती है?

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित प्रकार हैं:

  • क्रेडिट स्कोर: आपका क्रेडिट स्कोर दिखाता है कि आपका पिछला भुगतान रिकॉर्ड कैसा रहा है। ज़िम्मेदारी से क्रेडिट का भुगतान करने पर क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है। आमतौर पर 760 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना अधिक होती है। वहीं 700 या इससे कम क्रेडिट स्कोर पर ब्याज दरें अधिक या लोन आवेदन नामंजूर हो सकता है।
  • बेंचमार्क दरें (रेपो रेट/MCLR): होम लोन की फ्लोटिंग ब्याज दरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट या बैंक की बेंचमार्क दरों से जुड़ी होती हैं, जिनमें बदलाव होने पर दरों पर असर पड़ता है। यानी लोन अवधि के दौरान आपकी ब्याज दर बढ़ या घट सकती है।
  • ज़ॉब प्रोफाइल: आवेदक सैलरीड है या सेल्फ-एंप्लॉयड, इस पर लोन की ब्याज दरें निर्भर करती हैं। आमतौर पर सैलरीड आवेदकों को कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना होती है। वहीं, सेल्फ-एंप्लॉयड आवेदकों को तुलनात्मक रूप से अधिक ब्याज दर पर लोन ऑफर किया जाता है।
  • आय: आपकी आय आपकी लोन भुगतान क्षमता दिखाती है। नौकरीपेशा व्यक्ति की आय स्थिर मानी जाती है, इसलिए बैंक उन्हें कम ब्याज दर पर लोन देते हैं। दूसरी ओर, स्व-रोजगार पेशेवरों की आय बहुत सारे बाहरी कारकों पर निर्भर है; इसलिए, ऐसे आवेदकों के लिए अधिक ब्याज दर पर लोन दिया जा सकता है।
  • लोन राशि: आप कितना कर्ज़ ले रहे हैं, इस पर भी जोखिम का आकलन होता है। सामान्यतः बड़े लोन अमाउंट या LTV (लोन-टू-वैल्यू) अनुपात के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं।

सिबिल स्कोर का ICICI होम लोन की ब्याज दर पर क्या असर पड़ता है?

सिबिल स्कोर दिखाता है कि आपने अपने पिछले लोन (क्रेडिट) का कितनी ज़िम्मेदारी से भुगतान किया है। स्कोर जितना 900 के करीब होगा, कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना उतनी अधिक होती है। ICICI बैंक 750 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को 8.50% प्रति वर्ष की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है। ये ब्याज दरें आवेदक की जॉब प्रोफाइल, LTV रेश्यो, लोन स्कीम और EMI/NMI रेश्यो जैसे कारकों के आधार पर अलग हो सकता है।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Icici Bank पाएं

ICICI बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क

विवरण लागू फीस व चार्जेस
लोन प्रोसेसिंग चार्जेस या रिन्यूवल चार्जेस लोन राशि का 2% तक
पार्ट प्रीपेमेंट शून्य
प्रीपेमेंट चार्जेस
  • फ्लोटिंग रेट ब्याज़ दर वाले ICICI होम लोन और ICICI होम इंप्रूवमेंट लोन के लिए कोई शुल्क नहीं
  • फिक्स्ड रेट ब्याज़ दर वाले आईसीआईसीआई बैंक होम लोन के लिए पूर्ण भुगतान पर बकाया मूलराशि पर 2% शुल्क
  • यदि आवेदक या सह-आवेदक नॉन- इंडिविज़्युअल है, तो टॉप-अप लोन के एक ही बार में पूर्ण भुगतान पर 2% शुल्क
  • अगर लोन किसी नॉन- इंडिविज़्युअल को दिया गया हो या फिक्स्ड रेट ब्याज़ दर पर व्यक्ति को दिया गया हो तो बकाया लोन का एक बार में भुगतान करने पर 4% शुल्क
रिपेमेंट मोड स्वैप चार्ज ₹500
चेक बाउंस चार्ज ₹500
नो ड्यू सर्टिफिकेट ₹250
नो ओवरजेक्टिब सर्टिफिकेट की रिवेलिडेशन ₹250
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दरें 7.50% प्रति वर्ष से शुरू होती है, जो आवेदक के क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है।  

ICICI बैंक की सबसे कम होम लोन ब्याज दर कितनी है?

ICICI बैंक होम लोन की शुरुआती ब्याज दरें 7.50% है, हालांकि आवेदक को किस ब्याज दर पर लोन मिलेगा, ये उसकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करता है।  

2026 में ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

मौजूदा समय में ICICI होम लोन की ब्याज दरें इसके प्री-अप्रूव्ड कस्टमर्स के लिए 7.50% प्रति वर्ष से शुरू है।  

750 सिबिल स्कोर पर ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी होगी?

750 या इससे अधिक सिबिल स्कोर होने पर ICICI बैंक सैलरीड आवेदकों को 8.50% प्रति वर्ष और नॉन-सैलरीड आवेदकों को 8.60% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करता है। हालांकि अंतिम ब्याज दरें आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती हैं। 

800 सिबिल स्कोर पर ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

सिबिल स्कोर जितना ज़्यादा कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना उतनी अधिक होती है। ICICI बैंक 800 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को 8.50% प्रति वर्ष ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है। 

नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए ICICI होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

नौकरीपेशा व्यक्ति को मिलने वाली होम लोन ब्याज दरें उसके क्रेडिट स्कोर, ब्याज दर का प्रकार (फिक्स्ड और फ्लोटिंग) लोन-टू-वैल्यू रेश्यो (LTV रेश्यो) लोन राशि और अवधि जैसे कारकों पर निर्भर करता है।  

गैर-नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए ICICI होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

गैर-नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए ICICI होम लोन की ब्याज दरें उसकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है। जिसमें आवेदक का क्रेडिट स्कोर, क्या काम करते हैं, कब से कर रहे हैं, कितनी लोन राशि चाहिए, कितने अवधि के लिए और फिक्स्ड या फ्लोटिंग किस ब्याज दर पर लोन ले रहे हैं, जैसे कारकों पर निर्भर करता है।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top