Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

जानें कैसे मिलेगा PMAYG योजना के तहत होम लोन

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

अपना बैंक चुनें

1L10Cr
6%30%
1Y 30Y

आपकी मासिक EMI भुगतान

0

मूलधन राशि0
ब्याज राशि0
कुल राशि0

PMAY- ग्रामीण की पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की शुरुआत 1 अप्रैल, 2016 को की गई थी, जिसका उद्देश्य 2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पात्र बेघर परिवारों और जीर्ण-शीर्ण और कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के घर उपलब्ध कराना है। “सभी के लिए आवास” के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पीएमएवाई-जी योजना ने वित्तीय वर्ष 2023-24 तक ग्रामीण क्षेत्रों में 2.95 करोड़ घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस योजना के लिए लाभार्थियों की सूची 2011 की सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी) के आंकड़ों और जनवरी 2018-मार्च 2019 की अवधि के दौरान किए गए आवास+ सर्वेक्षण में आवास अभाव मापदंडों के आधार पर चुनी जाती है। PMAY-G की ऑफिशियल वेबसाइट है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन सब्सिडी कैसे मिलेगी? जानें तरीका

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की विशेषताएं

पीएमजीएवाई की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • पीएमएवाई-जी का लक्ष्य 2016-17 से 2023-24 की अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में 2.95 करोड़ घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • घर का न्यूनतम आकार 25 वर्ग मीटर होगा जिसमें बिजली की आपूर्ति और स्वच्छ खाना पकाने की जगह जैसी सभी बुनियादी सुविधायें शामिल होंगी।
  • कार्यक्रम के तहत मैदानी इलाकों में मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रु. और पहाड़ी राज्यों, दुर्गम क्षेत्रों और इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान (IAP) जिलों में बनने वाले आवासों के लिए 1.30 लाख रु. की यूनिट असिस्टेंस प्रदान की जाती है।
  • योजना के तहत, लाभार्थी मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) से 90/95 दिन के अकुशल श्रम का हकदार है।
  • मैदानी क्षेत्रों में मकान बनाने की लागत को केंद्र और राज्य सरकारों के बीच 60:40 के अनुपात में और उत्तर पूर्वी और तीन हिमालयी राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर) में बनने वाले घरों के लिए 90:10 के अनुपात में बाटी जाएगी।
  • स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण (SBM-G) जैसी अन्य सरकारी योजनाओं के सहयोग से इस योजना के तहत शौचालय, बिजली, पानी, क्लीन और एफिशिएंट कुकिंग फ्यूल, सोशल और लिक्विड वेस्ट के ट्रीटमेंट जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा।
  • स्थानीय सामग्री, उपयुक्त डिजाइन और प्रशिक्षित मिस्त्री का उपयोग सुनिश्चित कर अच्छे घर बनाने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा
  • लाभार्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC), 2011 के आंकड़ों में हाउसिंग डेप्रिवेशन पैरामीटर्स का उपयोग करके किया जाएगा, जिसे ग्राम सभाओं द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
  • लाभार्थियों को घर बनवाने के लिए तकनीकी सहायता भी दी जाएगी।
  • घर अच्छे से बनकर तैयार हो, ये सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक नेशनल टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी (NTSA) की स्थापना की परिकल्पना की गई है।
  • परियोजना का कार्यान्वयन और निगरानी एंड-टू-एंड ई-गवर्नेंस मॉडल - AwaasSoft और AwaasApp के माध्यम से की जाएगी। इसकी निगरानी कम्युनिटी पार्टिसिपेशन (सोशल ऑडिट), केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों, संसद के सदस्यों (DISHA समिति), नेशनल लेवल मॉनिटर्स आदि के माध्यम से भी की जाएगी।
  • लाभार्थी को बैंक/ NBFC से 70,000 रु. तक का लोन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
  • लाभार्थी को सभी भुगतान इलेक्ट्रॉनिक रूप से उनके बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे जो आधार से लिंक्ड हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की योग्यता शर्तें

इस योजना का लाभ योग्य परिवारों तक मदद पहुंचे और लाभार्थियों का चयन सही व पारदर्शी हो, यह सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों का चयन SECC डेटा के आधार पर किया जाएगा, जिसे ग्राम सभाओं द्वारा वैरीफाई किया जाएगा। जहां तक PMAY-G के योग्य व्यक्तियों के डेटा के तहत प्राथमिकता तय करने की बात है, यह SC/ ST, अल्पसंख्यकों और अन्य कैटेगरी में हाउसिंग डेप्रिवेशन प्रदर्शित करने वाले कारकों के आधार पर असाइन किया जाएगा।

गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की लिस्ट के अलावा, अन्य व्यक्ति जो PMAY-G के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, उनकी जानकारी निम्नलिखित है:

  • पूरे देश में परिवार के पास कहीं भी पक्का घर नहीं होना चाहिए
  • कच्ची दीवार और छत वाले एक या दो कमरे के घर में रहने वाले परिवार
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)
  • मुक्त हो चुके बंधुआ मज़दूर
  • अल्पसंख्यक और BPL कैटेगरी में नॉन-SC / ST ग्रामीण परिवार
  • शहीद हुए रक्षा कर्मियों / अर्धसैनिक बलों के सैनिकों की विधवा और करीबी परिजन, पूर्व- सर्विसमैन और रिटायर्ड व्यक्ति
  • परिवार के पास पक्का घर नहीं होना चाहिए
  • इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करने वाले परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होने चाहिए
  • आवेदक और उसके परिवार को इस योजना के लिए अनिवार्य आय मानदंड को पूरा करना होगा और उनका संबंध EWS (आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग), LIG (निम्न आय समूह), या BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कैटेगरी से होना चाहिए
  • आवेदक के परिवार की आय 3 लाख रु. से 6 लाख रु. के बीच होनी चाहिए
  • 6 लाख रु. से अधिक की लोन राशि के मामले में अतिरिक्त राशि पर ब्याज दर मार्केट रेट के मुताबिक होगी।

PMAYG के तहत लाभार्थियों की पहचान

निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित अधिकारी नवीनतम सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना, 2011 (SECC 2011) के आधार पर PMAY-G के तहत योग्य लाभार्थियों की पहचान करेंगे। जनगणना आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों की एक लिस्ट तैयार करती है जो PM ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थी होते हैं।

ग्राम सभा उन लाभार्थियों की पहचान करती है जिन्हें पहले ही पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत मदद मिल चुकी है या जो अन्य कारणों से इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते थे। PMAY-G के लिए योग्य लाभार्थियों की अंतिम लिस्ट ग्राम सभा द्वारा एक भागीदारी प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिवर्ष जारी की जाती है। ग्राम सभा द्वारा जारी की गई लिस्ट में नाम आने के बाद, वह PMAY-G योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर पाएगा। सहायता प्राप्त करने के लिए, आवेदक EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), LIG (निम्न आय समूह), या BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कैटेगरी का होना चाहिए, और आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रु. से 6 लाख रु. के बीच होनी चाहिए।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं

PMAY-G के लिए लाभार्थियों की लिस्ट

PMAY-G योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार पारदर्शी और वेरिफाई की जाने योग्य प्रक्रिया के माध्यम से चुनती है जिसमें वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC) से डेटा का उपयोग किया जाता है। PMAY-G लाभार्थियों को चुनने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • SECC 2011 डेटा का इस्तेमाल करके लाभार्थियों की एक लिस्ट बनाई जाएगी
  • इस लिस्ट में अधिक ज़रूरमंद लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी
  • इसके बाद, वेरिफिकेशन के लिए ग्राम सभाओं को लिस्ट भेजी जाएगी
  • वेरिफिकेशन के अनुसार, एक अंतिम PMAY लाभार्थी लिस्ट बनाई और जारी की जाएगी
  • अंत में, वार्षिक लिस्ट बनाई जाएगी।

PMAY-G के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

PMAY-G का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • PMAY G एप्लीकेशन फॉर्म
  • पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, आदि)
  • जातीय समूह प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र, यदि आय टैक्सेबल लिमिट से कम है
  • पता प्रमाण
  • सैलरी सर्टिफिकेट
  • 6 महीने का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  • इनकम टैक्स रिटर्न
  • फॉर्म 16
  • टैक्स एसेसमेंट ऑर्डर
  • यदि आवेदक व्यवसाय में शामिल है तो व्यवसाय की जानकारी
  • व्यवसाय के मामले में फाइनेंशियल स्टेटमेंट
  • कंस्ट्रक्शन प्लान
  • निर्माण की लागत का क्लेम करने वाला प्रमाण पत्र
  • ऑफिशियल मूल्यांकनकर्ता का प्रमाण पत्र
  • एफिडेविट जिसके ज़रिए ये पता चले कि न तो आवेदक और न ही उसके परिवार के सदस्यों के पास पक्के मकान हैं
  • बिल्डर को किए गए किसी भी एडवांस पेमेंट की रसीद
  • डेवलपर या बिल्डर के साथ हुआ एग्रीमेंट
  • एक हाउसिंग सोसायटी से NOC
  • लैटर जिससे प्रॉपर्टी के आवंटन का पता चलता हो

PMAY-G के लिए आवेदन कैसे करें

प्रधान मंत्री आवास योजना – ग्रामीण के लिए आवेदन करने का कोई तरीका नहीं है। लाभार्थियों को ग्राम सभा द्वारा तैयार की गई लिस्ट से चुना जाता है जो कि जनगणना 2011 (SECC 2011) पर आधारित होती है।

घर निर्माण पूरा करने की समय सीमा

लाभार्थी को PMAY-G स्वीकृति पत्र प्राप्त करने की तिथि से 1 वर्ष के भीतर घर का निर्माण पूरा करना होगा।

PMAY-G के लाभार्थियों को सहायता वितरण

PMAY-G के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता कम से कम 3 किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे वे अपना घर आसानी से बना सकें।

पहली किस्त: जब लाभार्थी को योजना के तहत घर बनाने की स्वीकृति मिल जाती है, तो स्वीकृति आदेश जारी होने की तारीख से 7 वर्किंग डेज के अंदर पहली किस्त दी जाती है। यह राशि लाभार्थी के पंजीकृत बैंक अकाउंट या डाकघर अकाउंट में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ट्रांसफर की जाती है।

अन्य किस्तें: घर निर्माण की प्रगति के अनुसार, राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा तय किए गए चरणों में अगली किस्तें जारी की जाती हैं। उदाहरण के लिए, जब घर की नींव तैयार हो जाती है, तो दूसरी किस्त दी जा सकती है, और छत डालने के बाद अंतिम किस्त जारी हो सकती है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थियों को समय पर वित्तीय सहायता मिले और वे अपना घर आसानी से बना सकें।

PMAY ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

PMAY सूची में अपना नाम चेक करने का तरीका नीचे दिया गया है:

  • ऑफिशियल PMAYG साइट पर जाएं
  • ऑप्शन बार में ‘Stakeholders’ मेनू पर क्लिक करें
  • ‘Beneficiary’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना नंबर दर्ज़ करें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें

आप एडवांस सर्च के जरिए भी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PMAY-G होम लोन ब्याज़ सब्सिडी योजना

लाभार्थी रियायती ब्याज़ दरों पर PMAY-G के तहत होम लोन ले सकते हैं। बैंक/ लोन संस्थान 6% की रियायती दर पर 6 लाख रु. तक का लोन देगा। 6 लाख रु. से अधिक की किसी भी राशि पर मार्केट वैल्यू के अनुसार ही ब्याज़ लागू किया जाएगा।

PMAY-G होम लोन EMI कैलकुलेटर

PMAY-G के तहत होम लोन का लाभ उठाने वाले लाभार्थी अपने लोन की EMI को पैसाबाज़ार के होम लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से जान सकते हैं। इसके लिए, आवेदकों को होम लोन की कुछ बुनियादी जानकारी – लोन राशि, ब्याज़ दर और लोन अवधि सबमिट करनी होगी। ज़रूरी जानकारी दर्ज़ करने के बाद, आपको परिणाम दिखाई दे जाएगा।

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

क्या PMAY-G पंचायत के लिए लागू है?

हां, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण पंचायत के लिए भी लागू है। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप ग्राम पंचायत में जा सकते हैं या उनके वार्ड सदस्य से भी संपर्क कर सकते हैं। संबंधित ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लेकर आपको इसे भरना होगा। अगर आप किसी कारणवश ऐसा नहीं कर पाते हैं तो थर्ड पार्टी की मदद ले सकते हैं।

क्या प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मौज़़ूदा होम लोन पर सब्सिडी मिल सकती है?

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत केवल नए होम लोन पर सब्सिडी मिल सकती है, न कि मौज़ूदा होम लोन पर। फिर भी अगर आप होम लोन लेने के बाद इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक/ लोन संस्थान से इस बारे में बात करनी चाहिए। आवेदक के योग्य होने पर और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के पूरा होने पर ही सब्सिडी दी जाती है।

Home Loan Articles

DDA नागरिक आवास योजना 2026 - Article image

DDA नागरिक आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti15 Sept 2026
DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 - Article image

DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti14 Sept 2026
जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में - Article image

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान - Article image

होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान

icon image of Bharti
Bharti20 Aug 2025
होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें - Article image

होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें

icon image of Bharti
Bharti14 Aug 2025
LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें - Article image

LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें

icon image of Bharti
Bharti22 Jul 2025
होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां - Article image

होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar18 Jul 2025
होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें? - Article image

होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें?

icon image of Bharti
Bharti14 Jul 2025
ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार - Article image

ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार

icon image of Bharti
Bharti30 Jun 2025
वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना - Article image

वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना

icon image of Bharti
Bharti26 Jun 2025
View All Articles
quotes icon

What our customers say

Time saving process

Office ke chalte jyada samay nahi nikal pata tha. Paisabazaar ke online process ki wajah se na hi mene banks ke rates compare karliye ghar bathe balki mera loan application aur disbursal bhi ghar bathe hi ho gaya...bank jana hi nahi pada...

icon image of avatar
Pradeep SinghJan 7, 2026

Kam rates pe loan mila

Paisabazaar se mujhe bahut kam rate pe loan mil gaya...isse mere budget pe jada asar nahi pada aur jald hi mera apna ghar ho jayega..

icon image of avatar
Nidhi SharmaJan 6, 2026

eligibility check ho jati hai free

me home loan lene ka soch raha tha uske liye mene pehle paisabazaar app se free me apni eligibility check ki..usse mujhe pata chala muje kya cheeze improve karni hai aur fir mera loan jaldi approve ho gaya.

icon image of avatar
Shikhar SahuJan 5, 2026

Home loan mila yaahaan par

Mujhe home loan chahiye tha aur yahaan par sahayta kiya inhone aur loan mila. Pehla loan tha mera lekin sab ache se ho gaya.

icon image of avatar
Prem Prakash PandeyDec 7, 2025

Home loan here

I took home loan here and they helped me in every step specially in collecting and submitting documents at the time of approval.

icon image of avatar
Chandan SinghDec 1, 2025

Got the best home loan interest rate

I was confused and did not have so much time to carry out all the research, so I logged in to Paisabazaar’s portal and was able to see the home loan options I was eligible for. With the assistance of Paisabazaar’s experts, I was able to find the home loan that offered the rate of interest I could afford. Thank you Paisabazaar!

icon image of avatar
Anu BhatnagarSep 10, 2021

Excellent Home Loan Service by Paisabazaar

Ended up taking an ICICI Home Loan and I think it was one of the best decisions I ever made. I thank Paisabazaar for helping me out and answering my questions with so much patience.

icon image of avatar
KJ ThomasSep 10, 2021

Had a great experience with Paisabazaar

I have always heard my friends talking about how tedious it was for them to avail a home loan and decide the most suitable option. But with the help of Paisabazaar, I was able to compare several home loans and opt for the one that suited my needs. I am happy that I considered Paisabazaar for helping me.

icon image of avatar
Ritesh SharmaSep 10, 2021

quick and easy home loan process

I had never thought that applying for a home loan could be so easy. The entire process was online and I didn’t have to go anywhere for application or documentation of my home loan. Paisabazaar experts helped me navigate through the process and later the bank collected my documents and everything was quick and seamless.

icon image of avatar
Rupanjali MishraSep 3, 2021

Satisfied experience with Paisabazaar

I am satisfied with my home loan experience with Paisabazaar. I could easily compare different home loan options and apply for the home loan. Their customer care team also called me to confirm all the details and soon after the bank contacted to take the process forward. The process was really smooth.

icon image of avatar
Soumil KhannaSep 3, 2021
View All Testimonials
Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।

Scroll to top