Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पर्सनल लोन कई सारी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करता है। शादी, शिक्षा, ट्रैवल, घर की मरम्मत से लेकर मेडिकल इमरजेंसी तक के खर्चे पर्सनल लोन से पूरे किए जा सकते है। यह बिना किसी सिक्योरिटी के, तेज़ और आसान प्रक्रिया से मिल जाता है, जिसके चलते यह लोन लोगों की पसंद बनता जा रहा है।
बदलती लाइफस्टाइल में अनचाहे खर्चें किसी भी समय आ सकते हैं, जिसके लिए कभी-कभी सिर्फ एक पर्सनल लोन काफी नहीं लगता। फिर सवाल उठता है कि एक समय में कितने पर्सनल लोन (Personal Loan) ले सकते हैं। इस सवाल का जवाब जानने के लिए लेख आगे पढ़िए-
आप एक समय में एक से अधिक पर्सनल लोन ले सकते हैं। हालांकि इस संबंध में न तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और न ही किसी वित्तीय संस्थान ने कोई दिशा-निर्देश जारी की है। न ही लिए जाने वाले पर्सनल लोन की संख्या पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि एक साथ कई पर्सनल लोन लेना आपके क्रेडिट हेल्थ को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। अगर आप लोन को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पाते हैं तो गंभीर वित्तीय समस्याएं भी पैदा हो सकती है।
जब आप पहले से ही एक पर्सनल लोन चुका रहे होते हैं, तो अगला लोन अप्रूव कराना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस नए पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय, आपको बैंक/NBFC द्वारा तय की गई योग्यता शर्तों को पूरा करना ज़रूरी होता है। हालांकि, इसके अलावा ये दो कारक भी आपके लोन मंजूरी की संभावना को काफी हद तक प्रभावित करते हैं:
आप अलग-अलग लोन संस्थान से एक से अधिक पर्सनल लोन ले सकते हैं। हालांकि दूसरा पर्सनल लोन देने से पहले बैंक व एनबीएफसी आपकी भुगतान क्षमता का आकलन करते हैं। जिसके लिए वह आपकी EMI/NMI रेश्यो देखते हैं। यानी आप अपनी मासिक आय का कितना हिस्सा नए और मौजूदा लोन की ईएमआई में खर्च करते हैं।
आमतौर पर लोन संस्थान 50-60% EMI/NMI रेश्यो वालों को लोन देना पसंद करते हैं। यह रेश्यो अधिक होने पर लोन मिलने की संभावना कम होती है अगर लोन मिलता भी है तो ब्याज दरें अधिक या शर्तें बेहतर नहीं होती है। या फिर जितनी लोन राशि चाहते हैं उतनी नहीं मिलती। इसलिए अगर संभव हो तो दूसरा पर्सनल लोन लेने के बजाय एक लोन ही अधिक राशि वाला लें, उस बैंक व एनबीएफसी से बेहतर शर्तों पर लोन दे रहा हो।
आपकी भुगतान क्षमता के अलावा लोन संस्थान आपका क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट भी चेक करते हैं। ये पता करने के लिए कि आपने अपने पिछले लोन का भुगतान कितनी जिम्मेदारी से किया है। यानी समय से लोन ईएमआई भरी है या नहीं।
ये भी पढ़ें- पर्सनल लोन चाहिए? जानिए कैसे बढ़ाएं अप्रूवल की संभावनाएं
एक साथ कई पर्सनल लोन होने की अपनी कुछ खामियां होती है, जिसके बारे में नीचे बताया गया है:
अगर आप पर्सनल लोन लेने के लिए कम समय में बार-बार लोन के लिए आवेदन करते हैं तो हार्ड इन्क्वायरी की वजह से आपका क्रेडिट स्कोर कुछ अंकों से गिर जाता है। हालांकि यह गिरावट थोड़े समय के लिए होती है। लेकिन प्री-अप्रूव्ड लोन में ऐसा नहीं होता है।
आमतौर पर बैंक व NBFC द्वारा अपने मौजूदा कस्टमर्स को उनकी अच्छी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर किया जाता है। ऐसे मामलों में क्रेडिट रिपोर्ट या स्कोर चेक करना, सॉफ्ट इन्क्वायरी मानी जाती है। जिसका क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता।
ये भी पढ़ें: कम क्रेडिट स्कोर आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है
एक साथ कई लोन (मल्टीपल पर्सनल लोन) और उनके ईएमआई की अलग-अलग तारीख। ऐसे में ईएमआई भुगतान में चूक की संभावना अधिक रहती है। समय से ईएमआई का भुगतान हो सके इसके लिए ऑटो-पे या रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। साथ ही ईएमआई की तारीख नजदीक आने पर अपने अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस मैनटेन करें ताकि ईएमआई बाउंस जैसी स्थिति न बने वरना लेट पेमेंट के साथ-साथ ईएमआई बाउंस जैसे चार्ज भी भरने पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पर्सनल लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस और शुल्क कितनी हैं?
अगर आपका पहले से ही एक पर्सनल लोन चल रहा है और दूसरा लोन लेने की सोच रहे हैं, तो इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं-
इस तरह आप एक समय में एक से अधिक पर्सनल लोन ले सकते हैं। बशर्तें आपका क्रेडिट स्कोर, इनकम और डेट-टू-इनकम रेश्यो अच्छा हो। हालांकि मल्टीपल पर्सनल लोन लेन का फैसला तभी ले जब बहुत आवश्यक हो। वरना लोन को सही से मैनेज न करने के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। वित्तीय ज़रूरत होने पर लेख में बताए गए लोन के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।