Get up to ₹1,000*
Voucher on disbursal
- Valid till 31st August '25
- |
- *T&C Apply
Get up to ₹1,000*
Voucher on disbursal
इसलिए, आप कानूनी तौर पर तय तारीख 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 और 21 मई 2020 के बीच पड़ने वाली अगली 3 EMI का भुगतान स्थगित कर या टाल सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस दौरान कोई देर से भुगतान शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि मोराटोरियम अवधि के दौरान बकाया लोन राशि पर ब्याज लगता रहेगा। यहां पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण मोराटोरियम की जानकारी दी गई हैं।
रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 27 मार्च 2020 को बैंकों और एनबीएफसी को अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण की EMI पर 3 महीनों का मोराटोरियम पीरियड यानि 3 महीनों के लिए EMI रोक देने की अनुमति है।
इसलिए, आप कानूनी तौर पर तय तारीख 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 और 21 मई 2020 के बीच पड़ने वाली अगली 3 EMI का भुगतान स्थगित कर या टाल सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस दौरान कोई देर से भुगतान शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि मोराटोरियम अवधि के दौरान बकाया लोन राशि पर ब्याज लगता रहेगा। मोराटोरियम चुनने पर कोई देरी से शुल्क और पेनल्टी नहीं लगेगी।
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा कोविड-19 के लिए राहत
मोराटोरियम का विकल्प पूरी तरह से वैकल्पिक है, अगर ग्राहक चाहे तो वो तय समय पर अपनी लोन EMI का भुगतान जारी रख सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी अन्य कार्यवाही को करने की आवश्यकता नहीं है। हालाँकि, यदि वे अपने PNB पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण पर मोराटोरियम विकल्प का चुनते हैं, तो PNB निम्नलिखित राहत प्रदान करता है:
पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण EMI मोराटोरियम के लिए योग्यता
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण की EMI मोराटोरियम का लाभ उठाने के लिए कोई विशेष योग्यता शर्तें की आवश्यकता नहीं है। टर्नओवर के बावजूद सभी टर्म लोन (पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण समेत) में विभिन्न लाभ उपलब्ध हैं। हालाँकि, अपने द्वारा मोराटोरियम का आवेदन पेश करना मोराटोरियम लाभ की गारंटी नहीं देता है, क्योंकि पंजाब नेशनल बैंक केस के आधार पर किसी मामले पर आवेदन मंज़ूर करने या नामंजज़ूर करने का अधिकार रखता है।
निम्नलिखित उदाहरण यह बताने के लिए तैयार किया गया है कि PNB पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण मोराटोरियम के लिए चुनने पर आपकी लोन भुगतान राशि कैसे प्रभावित होगी। मान लीजिए कि लोन मोराटोरियम के समय 2 वर्ष की बकाया अवधि के साथ 12% प्रति वर्ष ब्याज दर पर आपके पास 3 लाख रु. की बकाया लोन राशि है:
2 वर्ष की अवधि के लिए देने वाला कुल ब्याज | ₹ 38,929 |
भुगतान की कुल राशि (मूलराशि + ब्याज) | ₹ 3.39 लाख |
3 महीने की मोराटोरियम अवधि के दौरान अतिरिक्त ब्याज | ₹ 9090 |
शेष लोन अवधि पर देने वाला ब्याज (2 वर्ष) ** | ₹ 38,929 |
भुगतान की कुल राशि (मूलराशि + ब्याज + 3 महीने की मोराटोरियम अवधि ब्याज) | ₹ 3.48 लाख |
ध्यान दें: * 3 महीने की मोराटोरियम अवधि के दौरान अतिरिक्त ब्याज = 3000 रु. (1 महीने का ब्याज) + 3030 रु. (2 महीने का ब्याज) + 3060 रु. (3 महीने का ब्याज) = 9090 रु.
** जब तक आपकी लोन अवधि 3 महीने तक बढ़ाई जाएगी, तब तक आपको मोराटोरियम के परिणामस्वरूप मूल लोन के लिए बकाया 2 वर्ष के लिए दिए गए ब्याज का भुगतान करना होगा= 38,929रु.
*** कृपया ध्यान दें ऊपर सिर्फ एक उदाहरण दिया गया है और वास्तविक मूल्य / कैलकुलेशन तरीका एक बैंक से दूसरे बैंक में भिन्न हो सकती है।
इस प्रकार ऊपर दिए गए मामले में आपके PNB पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण पर आपको 3 महीने के मोराटोरियम लेने के लिए ब्याज में 9,090 रु. का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इसके अलावा यह अतिरिक्त ब्याज देने वाली राशि बहुत अधिक होगी। अगर आप इस लोन मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं, तो उधार की आपकी कुल खर्च बढ़ जाएगा।
आप नीचे दिए गए किसी भी माध्यम से PNB पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण मोराटोरियम के लिए आवेदन कर सकते हैं:
1.होम पेज पर, ‘Whats New’ सेक्शन के तहत आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए ‘Application for Availing Relief Under COVID-19 Regulatory Package’ पर क्लिक करें
संबंधित जानकारी भरें और इसे ईमेल के माध्यम से जमा करें या इसे बैंक के रजिस्टर्ड पते पर भेजें। निम्नलिखित PNB कोविड-19 रेगुलेशन पैकेज आवेदन फॉर्म का स्क्रीनशॉट है।
प्रश्न. अगर मैं EMI मोराटोरियम का विकल्प नहीं चुनता हूं, तो मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: यदि आप EMI मोराटोरियम का विकल्प नहीं चुनना चाहते हैं, तो आपको कोई भी कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मूल भुगतान शेड्यूल के अनुसार अपनी EMI का भुगतान जारी रख सकते हैं।
प्रश्न. क्या सभी प्रकार के लोन पर EMI मोराटोरियम का लाभ उठाया जा सकता है?
उत्तर: वर्तमान में होम लोन, पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण, टर्म बिज़नेस लोन आदि समेत टर्म लोन (जो कि विशिष्ट भुगतान अवधि के साथ आते हैं) पर EMI मोराटोरियम का लाभ उठाया जा सकता है।
प्रश्न. मेरे पास PNB से पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण के साथ–साथ होम लोन भी है। क्या मुझे दोनों लोन पर EMI मोराटोरियम मिल सकता है?
उत्तर: हां, आप दोनों लोन के लिए EMI मोराटोरियम का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, EMI मोराटोरियम अवधि के लिए अतिरिक्त ब्याज दोनों लोन पर अलग से लागू होगा।
प्रश्न. मोराटोरियम अवधि खत्म होने पर क्या होगा?
उत्तर: मोराटोरियम अवधि समाप्त होने के बाद आपको कॉन्ट्रेक्ट शेड्यूल के अनुसार अपनी EMI का भुगतान करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपको अपने लोन एग्रीमेंट में दिए गए लोन डिफ़ॉल्ट के सेक्शन के अनुसार पेनल्टी भरनी होगी।
प्रश्न, मैंने मार्च महीने के लिए अपने PNB पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण की EMI का भुगतान पहले ही कर दिया है। क्या मैं अगले 2 महीनों के लिए EMI मोराटोरियम का विकल्प चुन सकता हूं?
उत्तर: हाँ, आप अगले 2 महीनों के लिए EMI मोराटोरियम का विकल्प चुन सकते हैं। हालाँकि, ब्याज अगले 2 महीनों तक जारी रहेगा, जो आपकी लोन राशि को बढ़ाएगा। इसके अलावा आपके वर्तमान लोन अवधि को 2 महीने तक बढ़ाया जाएगा।
प्रश्न. क्या EMI मोराटोरियम को चुनना मेरे क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकता है?
उत्तर: नहीं, EMI मोराटोरियम आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करेगा। मोराटोरियम अवधि के दौरान छूटे हुए भुगतान को क्रेडिट ब्यूरो द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर की कैलकुलेशन के लिए नहीं माना जाएगा जब तक कि आपने लोन मोराटोरियम का विकल्प चुना हो।