Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
जब भी आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तब बैंक और लोन संस्थान आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं। आपके क्रेडिट स्कोर के ज़रिए लेंडर्स यह देखते हैं कि आपको लोन देने में कितना जोखिम है जिससे उन्हें यह तय करने में मदद मिलती है कि एप्लीकेशन को अप्रूव किया जाए या रिजेक्ट। इसी तरह, लोन मिलने के बाद आप उसे किस तरह चुकाते हैं यह भी आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करता है। यानी लोन के आवेदन से लेकर उसके भुगतान तक पर्सनल लोन और क्रेडिट स्कोर दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है जिसका इस्तेमाल आप किसी भी तरह की वित्तीय ज़रूरतों जैसे- मेडिकल इमरजेंसी, शादी के खर्च, घर के रेनोवेशन आदि को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। चूंकि पर्सनल लोन लेने के लिए किसी भी तरह की कोलैटरल या गारंटी की ज़रूरत नहीं होती, न ही लंबे डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस से गुज़रना पड़ता है इसलिए यह आसानी से मिल जाता है।
वहीं अगर क्रेडिट स्कोर की बात करें, तो इसे अक्सर सिबिल स्कोर भी कहा जाता है। दरअसल, ट्रांसयूनियन सिबिल देश की एक प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो है जो क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट जारी करती है। इसलिए, इसके द्वारा जारी किए गए स्कोर को आमतौर पर सिबिल स्कोर कहा जाता है।
सिबिल स्कोर में तीन अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है। यह स्कोर आपकी भुगतान क्षमता और क्रेडिट को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की आदत को दर्शाता है।
CIBIL स्कोर न सिर्फ पर्सनल लोन की ब्याज दरों को तय करने में बल्कि लोन अप्रूव्ल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अपना क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज़्यादा बनाए रखने का प्रयास करें। क्योंकि अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को बैंक कम जोखिम वाला मानते हैं और ऐसे आवेदकों को कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर करते हैं।
सीधे शब्दों में कहें तो आपका CIBIL स्कोर पर्सनल लोन की मंज़ूरी को प्रभावित करता है और पर्सनल लोन का भुगतान आपके CIBIL स्कोर को प्रभावित करता है। इसलिए अगर आप समय पर EMI का भुगतान करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपके क्रेडिट स्कोर में बढ़ोतरी होगी।
आपको पर्सनल लोन मिलेगा या नहीं, इसे तय करने में CIBIL स्कोर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसीलिए, पर्सनल लोन को सही तरीके से मैनेज करने से आपका सिबिल स्कोर बेहतर हो सकता है। नीचे उन टिप्स के बारे में बताया गया है जिससे आपका सिबिल स्कोर बेहतर हो सकता है:-