Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन एक ऐसा लोन ऑफर होता है जो बैंक और लोन संस्थान अपने चुनिंदा मौजूदा ग्राहकों को देते हैं। यह लोन आपकी क्रेडिट योग्यता और बैंक के साथ मौजूदा संबंधों पर आधारित होते हैं। नियमित पर्सनल लोन से अलग इसमें विस्तृत वेरिफिकेशन की ज़रूरत नहीं होती। यह लोन अक्सर कुछ मिनटों से लेकर घंटों के भीतर आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। प्री-अप्रूव्ड लोन लेने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि ये कैसे काम करते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आमतौर पर, प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन एक प्रस्ताव के रूप में बैंक द्वारा भेजा जाता है, जिसमें लोन से जुड़ी सभी जानकारी होती है। कस्टमर को प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर ईमेल, SMS, मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के माध्यम से भेजे जाते हैं। ध्यान रहे, अधिकांश प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स की वैधता सीमित होती है; वैधता समाप्त होने के बाद शर्तें बदल सकती हैं या ऑफर समाप्त हो सकता है।
अच्छी क्रेडिट प्रोफ़ाइल वाले कस्टमर्स प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए योग्य होते हैं। यह ऑफर्स देने से पहले लेंडर्स नीचे बताए गए कारकों पर विचार करते हैं:-
लोन एप्लीकेशन को प्रोसेस करने के लिए आमतौर पर नए दस्तावेज़ों की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि लेंडर के पास पहले से आपके KYC दस्तावेज़ मौजूद होते हैं। इसलिए बार-बार कागज़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं रहती और लोन जल्दी डिसबर्स हो जाता है।
प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन में बैंक प्रारंभिक क्रेडिट चेक यानी आपकी वित्तीय स्थिति और क्रेडिट स्कोर का मूल्यांकन पहले ही कर चुके होते हैं। इसलिए प्री-अप्रूव्ड लोन कुछ घंटे या उसी दिन डिसबर्स हो जाते हैं।
अधिकांश बैंक और NBFC एंड-टू-एंड डिजिटल लोन जर्नी प्रदान करते हैं, जहां आप मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्री-अप्रूव्ड लोन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
प्री-अप्रूव्ड ऑफर लिमिटेड वैधता के साथ आते हैं। यानी अगर कस्टमर ऑफर मिलने के बाद तय समय पर आवेदन नहीं करता तो ऑफर लैप्स हो सकता है।
प्री-अप्रूव्ड ऑफर आपकी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन और प्राथमिक क्रेडिट चेक करने के बाद दिए जाते हैं। ऑफर मिलने के बाद जब आप अप्लाई करते हैं तब बैंक आपकी जॉब स्टेबिलिटी, एंप्लॉयर प्रोफाइल और भुगतान क्षमता जैसे फैक्टर्स दोबारा चेक करता है। अगर इन फैक्टर्स में बदलाव होता है या ये बैंक की पॉलिसी से मैच नहीं करते तो आपका लोन रिजेक्ट भी किया जा सकता है।