नोट: 1 अप्रैल 2020 को इलाहबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में कर दिया गया था। ऐसे में इलाहबाद बैंक होम लोन की ब्याज दरें, योग्यता शर्तों और अन्य जानकारी के लिए इंडियन बैंक होन लोन के पेज पर जाएं।
इंडियन बैंक होम लोन- वर्ष 2023 |
|
ब्याज दरें | 8.50% – 10.40% प्रति वर्ष |
लोन अवधि | 30 वर्ष तक |
लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू की 90% तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 1.00% तक |
*ब्याज दरें 3 अक्टूबर, 2023 को अपडेट की गई हैं।
इलाहाबाद बैंक होम लोन योग्यता कैलकुलेटर
योग्यता शर्तें | इलाहाबाद बैंक होम लोन |
आयु | न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष |
दोहरा लोन | कंपनी और बैंक दोनों से लाभ उठा सकते हैं |
न्यूनतम आय | नियमित आय साधन |
लोन राशि | ₹ 5 करोड़ तक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
इलाहाबाद बैंक होम लोन योग्यता
इलाहाबाद बैंक होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, आपको यह जानने की आवश्यकता है कि क्या आप इलाहाबाद बैंक होम लोन के लिए आवेदन करने के योग्य हैं या नहीं। इलाहाबाद बैंक में उपलब्ध होम लोन से पहले आवश्यक शर्तें पूरी करनी होती है। नीचे आवेदक के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तों की लिस्ट दी गई है, जिससे आप जान सकें कि आप इलाहाबाद बैंक होम लोन लेने के लिए योग्य हो या नहीं।
- रेगुलर आय वाला कोई भी व्यक्ति इलाहाबाद होम लोन लेने के लिए योग्य हैं
- हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) इलाहाबाद होम लोन के लिए योग्य नहीं हैं। केवल अकेला व्यक्ति ही इलाहाबाद बैंक होम लोन का लाभ उठा सकता है
- जिन कर्मचारियों ने अपनी कंपनी/ नियोक्ता से होम लोन लिया है, वे भी इलाहाबाद बैंक से होम लोन प्राप्त करने के योग्य हैं
- आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। 21 वर्ष और उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति आसानी से इलाहाबाद होम लोन का लाभ उठा सकता है
- अधिकतम आयु के अनुसार बैंक की पॉलिसी के तहत इलाहाबाद बैंक होम लोन पूरी तरह से चुकाया जाना चाहिए:
नौकरीपेशा आवेदक के लिए : एक ऐसा व्यक्ति जो रोज़गार में है अर्थात जो हर महीने एक निश्चित वेतन प्राप्त करता है, उसके लिए अधिकतम आयु सीमा रिटायर्मेंट की आयु है, इसका मतलब है कि उन्हें अपनी रिटायर्मेंट से पहले इलाहाबाद बैंक होम लोन चुकाना चाहिए।
आवेदक के अन्य वर्ग के लिए: अधिकतम आयु 70 वर्ष है।